Central Samvad रायपुर, 22 मई 2026
देश में वरिष्ठ नागरिकों की सहायता और सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘जीवन’ मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया गया है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में इस ऐप का शुभारंभ किया।यह मोबाइल ऐप वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, आपातकालीन सहायता और वरिष्ठ नागरिक आवास से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए ‘शतायु डैशबोर्ड’ की भी शुरुआत की गई है।

