25 मई से 9 जून 2026 तक आयोजित शिविर
Central Samvad रायपुर 26 मई 2026
पारंपरिक शिल्प एवं लोककलाओं को सीखने का सुनहरा अवसर
संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित “आकार 2026” पारंपरिक शिल्प एवं कला प्रशिक्षण शिविर कला प्रेमियों और युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

यह शिविर प्रतिभागियों को लोककलाओं, हस्तशिल्प और पारंपरिक कलात्मक विधाओं से जोड़ते हुए उनकी रचनात्मक प्रतिभा को नई पहचान देने का अवसर प्रदान कर रहा है।

महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में आयोजित इस विशेष शिविर में प्रतिभागी छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से समझ रहे हैं।कला, परंपरा और सृजन के संगम से सजा यह आयोजन युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का माध्यम बन रहा है।

शिविर में विभिन्न पारंपरिक शिल्प, लोक कला और हस्तनिर्मित कलाओं का प्रशिक्षण विशेषज्ञों द्वारा दिया जा रहा है।

प्रतिभागियों को न केवल नई तकनीकें सीखने का अवसर मिल रहा है, बल्कि अपनी कला को मंच और पहचान देने का भी मौका मिल रहा है।यह प्रशिक्षण शिविर 25 मई से 9 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।


