Central Samvad वॉशिंगटन, 31 मई 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच एक अच्छे समझौते की दिशा में बातचीत आगे बढ़ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच जल्द सकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं।एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि अच्छे समझौते के लिए धैर्य जरूरी है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी अपेक्षाओं के अनुरूप समाधान चाहता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि समझौता नहीं होता है, तो अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा सकता है।इस बीच, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने अपने क्षेत्रीय जल क्षेत्र के ऊपर उड़ रहे एक अमेरिकी एमक्यू-1 प्रीडेटर ड्रोन को मार गिराया है। ईरानी मीडिया के अनुसार, ड्रोन को वायु रक्षा प्रणाली की कार्रवाई में निशाना बनाया गया।ईरानी समाचार एजेंसी ने यह भी कहा कि ड्रोन ईरान के क्षेत्रीय जल क्षेत्र में प्रवेश कर गया था। हालांकि, इस दावे पर अमेरिकी पक्ष की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

