Central Samvad रायपुर, 31 मई 2026
छत्तीसगढ़ सरकार के जल संरक्षण अभियान के तहत बिलासपुर जिले में ‘मोर गांव, मोर तरिया’ अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस पहल से जल संरक्षण के साथ ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिल रहा है।जनपद पंचायत मस्तूरी के ग्राम बोहारडीह में नए तालाब का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।

प्रशासन का लक्ष्य मानसून शुरू होने से पहले सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करना है, ताकि वर्षा जल का अधिकतम संचयन हो सके।जिले में जल संकट के स्थायी समाधान के लिए 38 नए तालाबों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इन तालाबों से भूजल स्तर में सुधार, सिंचाई सुविधा, पशुओं के लिए पानी और गर्मियों में जल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।

अभियान के तहत बड़ी संख्या में ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार मिल रहा है, जिससे पलायन कम होने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है। प्रशासन द्वारा निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित हो सके।

