Central Samvad रायपुर 1जून 2026
कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 01 जून से 30 जून 2026 तक देशभर में “खेत बचाओ अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा संरक्षण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में भी अभियान के तहत कृषि चौपाल, कृषक संगोष्ठियां, जनजागरूकता कार्यक्रम और जैविक उत्पाद प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा। किसानों को मृदा परीक्षण आधारित खेती, जैव उर्वरकों के उपयोग और खेती की लागत कम करने के उपायों की जानकारी दी जाएगी।
अभियान के दौरान प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग और मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष जोर रहेगा। साथ ही उर्वरकों की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था भी मजबूत की जाएगी।

