
Central Samvad रायपुर, 1 जून 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) रूपेश कुमार पाण्डेय को निलंबित कर दिया गया है। उन पर जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान आम लोगों से अशिष्ट व्यवहार और कर्तव्य में लापरवाही बरतने का आरोप है।
सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्राम थनौद में आयोजित शिविर का एक वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया। कलेक्टर दुर्ग की रिपोर्ट और वीडियो के आधार पर संभागायुक्त दुर्ग ने कार्रवाई की।निलंबन आदेश में कहा गया है कि रूपेश पाण्डेय का व्यवहार शासकीय सेवक के आचरण नियमों के विपरीत पाया गया। उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं माना गया।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जनता के साथ सम्मानजनक व्यवहार और जवाबदेही सुशासन की सबसे महत्वपूर्ण शर्त है। किसी भी अधिकारी द्वारा अशिष्टता या लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

