Central Samvad रायपुर 12 जून
रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के सम्मान समारोह में रमेन डेका ने कहा कि फिल्में और डॉक्यूमेंट्री केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने और सकारात्मक संदेश देने का प्रभावी माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर सामाजिक परिवर्तन तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।राज्यपाल ने फिल्म निर्माताओं से बस्तर की समृद्ध संस्कृति, लोककलाओं, जनजातीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को फिल्मों के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री फिल्में हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।उन्होंने मोबाइल की बढ़ती लत को गंभीर सामाजिक चुनौती बताते हुए कलाकारों से नई पीढ़ी को कला, संगीत, नाटक और नृत्य जैसी रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की अपील की।

इस अवसर पर “भीम दाऊ चिंताराम”, “हैप्पी बर्थडे” और “स्क्रीन” जैसी पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के निर्माता-निर्देशकों को सम्मानित किया गया।


