Central Samvad रायपुर, 19 जून 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था, किसान हितैषी योजनाओं और कृषि विकास मॉडल का अध्ययन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है और राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है।

खरीफ विपणन वर्ष में लगभग 141 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है, जबकि किसानों की सुविधा के लिए प्रदेशभर में लगभग 2700 धान उपार्जन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को तकनीक आधारित और पारदर्शी बनाया गया है, जिससे किसानों को समय पर भुगतान और बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कृषक उन्नति योजना सहित किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी।महाराष्ट्र के विधायकों ने छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था और किसानों को मिलने वाले समर्थन की सराहना करते हुए इसे किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण का सफल मॉडल बताया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस मॉडल के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर महाराष्ट्र के धान उत्पादक क्षेत्रों में भी ऐसे प्रयासों को बढ़ावा दिया जाएगा।इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, महाराष्ट्र के विधायक डॉ. परिणय फुके सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित

