Central Samvad रायपुर, 23 जून 2026
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण संरक्षण को जोड़ते हुए विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम नया रायपुर के ग्राम पलौद स्थित बीएसएफ कैंप में आयोजित हो रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंकर और वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे। भारतीय ओलंपिक संघ के आह्वान पर इस वर्ष प्रदेश में 2036 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जलवायु संतुलन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के माध्यम से खिलाड़ियों और युवाओं को खेलों के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है ।छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अनुसार यह पहल युवा खिलाड़ियों को सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करेगी। साथ ही प्रदेश में हरित आवरण बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

