Central Samvadरायपुर, 1 जुलाई 2026
उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा व्यवस्था में आज से बड़ा बदलाव लागू होने गया है। नई व्यवस्था के तहत उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड को समाप्त कर राज्य के सभी अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान नए प्रशासनिक ढांचे के तहत संचालित होंगे।

नई प्रणाली के अनुसार, उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मान्यता देने, उनकी कार्यप्रणाली की निगरानी करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संभालेगा।
सरकार का कहना है कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में पारदर्शिता बढ़ाना, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाना और प्रशासनिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है।

