Central Samvadरायपुर, 1 जुलाई 2026
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए संचालित एक बड़े सोना तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 24 किलोग्राम विदेशी तस्करी का सोना, जिसकी अनुमानित कीमत 34 करोड़ रुपये है, जब्त किया गया। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।डीआरआई को मिली खुफिया सूचना के आधार पर नदिया जिले में अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने कृष्णानगर से चकदाहा की ओर जा रहे सात लोगों को रोका।

तलाशी में उनके कमर पर विशेष रूप से तैयार बेल्ट में छिपाकर रखे गए 180 विदेशी चिह्नित सोने के बिस्कुट बरामद हुए। सभी आरोपियों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी भारत-बांग्लादेश सीमा के पास से तस्करी का सोना लेकर उसे आगे दूसरे नेटवर्क तक पहुंचाने की तैयारी में थे। डीआरआई पूरे गिरोह और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

