Central Samvad 3जून रायपुर
भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि सिंधु जल संधि फिलहाल स्थगित रहेगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान जब तक सीमा-पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता, तब तक इस संधि पर कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।प्रवक्ता ने कहा कि भारत का रुख पहले की तरह ही स्पष्ट और सख्त है।

पाकिस्तान द्वारा सीमा-पार आतंकवाद को लगातार समर्थन दिए जाने के कारण यह निर्णय लिया गया था, और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा जब तक स्थिति में सुधार नहीं होता।साथ ही, तीस्ता नदी के समग्र प्रबंधन और पुनरुद्धार परियोजना को लेकर उन्होंने कहा कि भारत की विकास परियोजनाएं बांग्लादेश के साथ आपसी सहमति और तय रोडमैप के अनुसार चलती हैं। इन परियोजनाओं की समय-समय पर समीक्षा की जाती है।भारत ने यह भी स्पष्ट किया कि तीस्ता नदी से जुड़े सभी मुद्दों पर समग्र दृष्टिकोण अपनाया जाएगा और सभी घटनाक्रमों को ध्यान में रखा जाएगा।

