Central Samvad 4जून रायपुर
और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज मैनचेस्टर में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें श्रृंखला में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।श्रृंखला का पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट में लगातार बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के रद्द हो गया था।

ऐसे में अब दूसरे मैच का महत्व और बढ़ गया है।टी-20 श्रृंखला का तीसरा मुकाबला 7 जुलाई को नॉटिंघम में खेला जाएगा, जबकि अंतिम दो मैच ब्रिस्टल और साउथेम्प्टन में होंगे। इसके बाद भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला भी खेली जाएगी।

