Central Samvadनई दिल्ली, 14 जुलाई 2026
विदेश मंत्रालय ने पश्चिम एशिया में समुद्री मालवाहक जहाजों पर फिर से हो रहे हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। मंत्रालय ने कहा कि हालिया घटनाओं में सबसे अधिक भारतीय नागरिक प्रभावित हुए हैं, हालांकि मृतकों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय चालक दल वाले दो मालवाहक जहाजों पर हुए हमलों के बाद भारत स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना जरूरी है और इस संबंध में भारत ने अपनी चिंता संबंधित पक्षों के समक्ष भी रखी है।

