Central Samvad 15 जुलाई 2026, रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार का मामला उठाया। उन्होंने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोपियों और जांच की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की।

इस दौरान विधायक शेषराज हरवंश, विक्रम मंडावी और लखेश्वर बघेल ने भी सरकार से जवाब मांगा।वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश में बाघों की संख्या बढ़ रही है और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विभाग सक्रिय है। उन्होंने बताया कि पिछले 30 महीनों में छह बाघों की मौत हुई है तथा बाघ शिकार के अलग-अलग मामलों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आरोपी को बचाने का प्रयास नहीं किया गया।

