Central Samvad, 15जुलाई 2026, रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया।

उन्होंने हत्या, महिलाओं और नाबालिगों के साथ अपराध सहित अन्य गंभीर घटनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार से अपराध रोकने के लिए उठाए जा रहे ठोस कदमों की जानकारी मांगी।

जवाब में उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि 1 जुलाई 2024 से 30 जून 2026 के बीच प्रदेश में 1,972 हत्या, 729 लूट और 7,443 अपहरण के मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के प्रयास जारी हैं।

