Central Samvad 15जुलाई 2026, रायपुर
राज्य सरकार ने प्रदेश में कोनोकार्पस (Conocarpus) प्रजाति के नए वृक्षारोपण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में आवास एवं पर्यावरण विभाग ने अधिसूचना जारी की है।

आदेश के अनुसार राज्य की सीमा में कोई भी व्यक्ति, स्थानीय निकाय, शासकीय विभाग, शासकीय या अर्द्धशासकीय संस्था, स्वायत्त निकाय, सार्वजनिक उपक्रम अथवा अन्य संस्था अब इस प्रजाति का नया पौधारोपण नहीं करेगी और न ही कराएगी।
सरकार ने कहा है कि कोनोकार्पस एक आक्रामक विदेशी पौध प्रजाति है, जिससे स्थानीय जैव विविधता, प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र, भू-जल संसाधनों और जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसी कारण इसके नए वृक्षारोपण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।

