Central Samvad 15जुलाई 2026, रायपुर
अमरीका ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रने की कोशिश कर रहे जहाज़ों पर हमलों के जवाब में ईरान पर फिर समुद्री नाकाबंदी लागू कर दी है। अमरीका ने आज हवाई हमलों का अभियान तेज़ कर दिया। ईरान के अधिकारियों ने बताया कि सेना की बैरक पर अमरीकी हमले में सात सैनिक मारे गए।

अमरीकी हमलों से देशभर में 260 से ज़्यादा लोग घायल हुए। ईरानी सरकार की प्रवक्ता फ़ातेमेह मोहाजेरानी ने कहा कि हाल के दिनों में अमरीकी हमलों में 30 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं। नाकाबंदी फिर लागू होने के साथ ही अमरीका और ईरान ने हमले शुरू कर दिए हैं।
पश्चिम एशिया में अमरीका और ईरान के बीच कई दिनों से जारी हमलों के बाद अंतरिम शांति समझौते को खत्म कर दिया गया है। अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर वह अगले सप्ताह तक वार्ता के लिए नहीं आता तो उसके खिलाफ सैन्य हमलों को और तेज कर दिया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों को भी निशाना बनाया जा सकता है।

