रायपुर, 16 जुलाई 2026
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने सरगुजा संभाग को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए फेम (FAM) ट्रिप से पहले अम्बिकापुर में होटल भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए टूर ऑपरेटर्स और ट्रैवल एजेंट्स ने स्थानीय होटल सुविधाओं, आतिथ्य और पर्यटन से जुड़ी व्यवस्थाओं का अनुभव लिया।

प्रतिनिधियों का होटल पर्पल आर्किड में पारंपरिक स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें होटल की आवासीय सुविधाओं, भोजन व्यवस्था, बैंक्वेट हॉल और अन्य सेवाओं से अवगत कराया गया। दोपहर बाद सभी प्रतिनिधियों ने होटल माखन विहार का भी भ्रमण किया और वहां उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं व स्वच्छ व्यवस्था की सराहना की।

हाई-टी के दौरान सरगुजा के प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर, जनजातीय संस्कृति और पर्यटन विकास की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। टूर ऑपरेटर्स ने क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपने सुझाव भी द
प्रतिभागियों ने कहा कि सरगुजा प्रकृति, संस्कृति और विरासत का अनूठा संगम है तथा यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उनका मानना है कि इस तरह के परिचयात्मक भ्रमण से अधिक देशी-विदेशी पर्यटक सरगुजा की ओर आकर्षित होंगे।
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड का यह प्रयास पर्यटन उद्योग, होटल व्यवसाय, स्थानीय रोजगार और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

