रायपुर, 16 जुलाई 2026
राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा “रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट” विषय पर एक ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं, सरकारी अधिकारियों और आपदा प्रबंधन से जुड़े हितधारकों को भू-स्थानिक (जियोस्पेशियल) तकनीकों के महत्व और आपदा प्रबंधन में उनके प्रभावी उपयोग से परिचित कराना है।

कार्यशाला में रिमोट सेंसिंग, जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम (GIS), अर्थ ऑब्जर्वेशन तकनीक, जियो-एआई (GeoAI), ड्रोन मैपिंग, मशीन लर्निंग आधारित अनुप्रयोगों और आपदा प्रबंधन से जुड़े वास्तविक केस स्टडी पर विशेषज्ञों के व्याख्यान होंगे।
ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। कार्यशाला सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र (E-Certificate) प्रदान किया जाएगा।
आयोजकों ने छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों, शासकीय विभागों, शोध संस्थानों और राज्य व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों से इस कार्यशाला की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है। उनका मानना है कि इस पहल से जियोस्पेशियल शिक्षा, वैज्ञानिक सोच, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और आपदा जोखिम न्यूनीकरण को बढ़ावा मिलेगा।
इच्छुक प्रतिभागी 30 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन कर इस कार्यशाला में भाग ले सकते हैं।
लिंक-https://isl.ac.in/workshop/

