Central Samvadरायपुर, 19 जुलाई 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेश में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। जशपुर जिले के एक दिव्यांग हितग्राही की लंबे समय से लंबित पेंशन शिकायत का महज 12 दिनों में निराकरण कर पेंशन शुरू कर दी गई, जिससे परिवार ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों, विशेषकर दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों और जरूरतमंद लोगों के लिए भरोसेमंद व्यवस्था के रूप में सामने आई है। हेल्पलाइन के माध्यम से लंबित मामलों का भी समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निराकरण किया जा रहा है।
जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी प्रमनाथ मिर्रे लंबे समय से दिव्यांग पेंशन स्वीकृत कराने के लिए प्रयास कर रहे थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही थी। आर्थिक कठिनाइयों के बीच उनके पुत्र प्रताप मिर्रे ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग ने मामले को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी की गईं और केवल 12 दिनों के भीतर प्रमनाथ मिर्रे की दिव्यांग पेंशन शुरू कर दी गई।पेंशन प्रारंभ होने के बाद प्रमनाथ मिर्रे और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
परिवार का कहना है कि सीएम हेल्पलाइन ने उनकी वर्षों पुरानी समस्या का त्वरित समाधान कर उन्हें बड़ी राहत दी है।

