Central Samvadनई दिल्ली, 26 जुलाई।
केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को देश का नया शिक्षा मंत्री नियुक्त किया है। उन्हें उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रल्हाद जोशी फिलहाल उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का दायित्व संभाल रहे हैं।
इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार अब प्रल्हाद जोशी के पास रहेगा।

