Central Samvadनई दिल्ली, 26 जुलाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर सैनिकों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूरे देश को उनके अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान पर गर्व है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कारगिल की ऊंची चोटियों, कठिन मौसम और दुश्मन की चुनौतियों के बीच भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय दिया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस हर भारतीय को वीर जवानों की शौर्यगाथा और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण की याद दिलाता है।प्रधानमंत्री मोदी ने सभी वीर शहीदों और सैनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि देश उनकी वीरता और बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत लगातार अपनी तकनीकी क्षमता को मजबूत कर रहा है, जिससे देश की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त हो रही है।

