Central Samvadनई दिल्ली, 27 जुलाई 2026
भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न से सम्मानित प्रख्यात वैज्ञानिक और ‘मिसाइल मैन’ के नाम से विख्यात डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रक्षा और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में उनके योगदान को आज भी देश गर्व के साथ याद करता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में डॉ. कलाम को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने बच्चों और युवाओं को बड़े सपने देखने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन समर्पण, सादगी और नवाचार का प्रतीक है, जो आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

