Central Samvadग्लास्गो, 27 जुलाई 2026/ राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव ने महिलाओं के 53 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता ज्ञानेश्वरी ने स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम सहित कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की।वहीं, भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच ने पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में इंग्लैंड के विलियम हेविट को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। उनके इस प्रदर्शन से भारत की पदक उम्मीदें और मजबूत हुई हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने प्रतियोगिता में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया है। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि उनकी यह सफलता देश के युवाओं को प्रेरित करेगी।

