Central Samvad रायपुर 31जुलाई
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। एहतियात के तौर पर डभरा विकासखंड स्थित कलमा बैराज के सभी 66 गेट खोल दिए गए हैं, ताकि अतिरिक्त पानी की सुरक्षित निकासी की जा सके।

जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और महानदी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों को नदी में स्नान, मछली पकड़ने और नाव के माध्यम से आवागमन नहीं करने की सलाह दी है।
अधिकारियों के अनुसार जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने की अपील की गई है।

