Central Samvadरायपुर, 05 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने राज्य योजनाओं के लिए State Single Nodal Agency (S-SNA) मॉडल लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की राशि का अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना है।नई व्यवस्था के तहत योजनाओं की राशि अलग-अलग बैंक खातों में लंबे समय तक निष्क्रिय नहीं रहेगी।

इसके स्थान पर एक केंद्रीकृत मदर अकाउंट के माध्यम से जरूरत के अनुसार सीधे हितग्राहियों और वेंडरों को भुगतान किया जाएगा।यह मॉडल भारत सरकार की केंद्र प्रायोजित योजनाओं में लागू SNA प्रणाली की तर्ज पर राज्य की योजनाओं में भी लागू होगा। इससे शासन व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को मजबूती मिलेगी।S-SNA मॉडल से योजनाओं के क्रियान्वयन की रियल टाइम निगरानी संभव होगी।
साथ ही वित्तीय अनुशासन मजबूत होगा और निष्क्रिय राशि, गबन एवं बैंकिंग धोखाधड़ी जैसी संभावनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा।इस व्यवस्था से राज्य की नकदी प्रबंधन क्षमता बेहतर होगी, अनावश्यक ब्याज भार कम होगा और उपलब्ध वित्तीय संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा।

