Central Samvadरायपुर, 05 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में निर्माण कार्यों के डिजिटल प्रबंधन के लिए वर्क्स एण्ड अकाउंट मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (WAMIS) लागू करने के प्रथम चरण को मंजूरी दे दी है।इस डिजिटल प्रणाली के माध्यम से निर्माण कार्यों से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं एकीकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर संचालित होंगी।

इसमें कार्यों की स्वीकृति, ई-प्राक्कलन, ई-प्रोक्योरमेंट, ई-मेजरमेंट बुक (e-MB), बिल भुगतान, लेखा प्रबंधन और गुणवत्ता निगरानी जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।सी-डैक (C-DAC), पुणे द्वारा विकसित इस प्रणाली को पहले लोक निर्माण विभाग में लागू किया जाएगा। एमएमइसके बाद इसे अन्य निर्माण एवं अधोसंरचना विभागों तक विस्तार दिया जाएगा।WAMIS लागू होने से निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी, भुगतान प्रक्रिया में तेजी आएगी और परियोजनाओं की रियल टाइम निगरानी संभव हो सकेगी। इससे निर्माण कार्य अधिक प्रभावी, जवाबदेह और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा सकेंगे।

