Central Samvad 27अगस्त 2026
नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है, जबकि 1,300 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों में 288 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं।

नेपाल पुलिस के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 800 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। अधिकारियों की टीमें लापता लोगों की तलाश और राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।विदेश मंत्रालय के अनुसार, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया है। आपदा में 30 से अधिक देशों के नागरिक प्रभावित हुए हैं।

