Central Samvad रायपुर 27 अगस्त 2026
विदेश मंत्रालय के अनुसार, नेपाल में बाढ़ के बाद 84 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 290 भारतीयों से अभी संपर्क नहीं हो पाया है।सुरक्षित निकाले गए लोगों में त्रिशूली-1 जल विद्युत परियोजना के 63 कर्मचारी और कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तमिलनाडु के 21 नागरिक शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय ने प्रभावित भारतीयों की मदद के लिए 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम बनाया है। मंत्रालय नेपाल के अधिकारियों के साथ समन्वय कर लापता लोगों की जानकारी जुटा रहा है और सुरक्षित निकासी के प्रयास किए जा रहे हैं।वहीं, चीन में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए करीब 200 भारतीय नागरिकों ने भी सुरक्षित निकासी के लिए मदद मांगी है।

