Central Samvadरायपुर, 29 अगस्त 2026
बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में रक्षाबंधन के अवसर पर शांति और विश्वास का भावुक संदेश देखने को मिला। हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौट चुकी महिला माओवादियों ने नारायणपुर के DRG परिसर में जवानों और पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी।

आत्मसमर्पित महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर स्नेह और विश्वास का संदेश दिया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों और आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच आत्मीय माहौल देखने को मिला।पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम के साथ विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है।

मुख्यधारा में लौटे लोगों को सम्मानजनक जीवन और सुरक्षा का भरोसा देना पुलिस और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि संवाद, विश्वास और अपनत्व के जरिए हिंसा की जगह शांति और विकास की राह मजबूत की जा सकती है।

अबूझमाड़ में रक्षाबंधन का यह आयोजन बदलते बस्तर की नई तस्वीर के रूप में सामने आया।

