Central Samvadरायपुर, 30 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों के संगम को मंच देने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग द्वारा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय यह आयोजन 1, 2 और 3 सितंबर को प्रतिदिन शाम 7 बजे से रायपुर के मुक्ताकाशी मंच, महंत घासीदास संग्रहालय परिसर, सिविल लाइंस में होगा।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक वाद्ययंत्रों और लोक संगीत की प्रस्तुतियों के साथ आधुनिक संगीत का मेल देखने को मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश की लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना है।‘
रंग तरंग’ में लोकधुनों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और आधुनिक सुरों के जरिए छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता को नए अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। यह आयोजन कला एवं संस्कृति में रुचि रखने वाले दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।

