Central Samvadरायपुर, 3 सितंबर 2026
विधानसभा अंबिकापुर के विकासखंड उदयपुर अंतर्गत रामगढ़ में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मितानिन बहनों से संवाद किया। उन्होंने मितानिनों के कार्यों, अनुभवों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने में उनकी भूमिका की जानकारी ली तथा उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं सुनीं।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे गांव-गांव में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों तक सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

संवाद के दौरान मितानिनों ने अपने जमीनी अनुभव और कार्यों से जुड़ी आवश्यकताओं को मंत्री के सामने रखा। मंत्री ने उनके सेवा भाव और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में मितानिनों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि उनके सुझावों और अनुभवों से स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है।

