Central Samvadपटना, 6 सितंबर 2026
बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। गंगा, गंडक और कोसी समेत कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

पटना के विभिन्न घाटों पर गंगा का जलस्तर उच्चतम बाढ़ स्तर को पार कर गया है। जल संसाधन विभाग ने बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर और कटिहार जिलों में गंगा किनारे के इलाकों में लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं।अधिकारियों को जलस्तर के साथ तटबंधों और संवेदनशील स्थानों पर भी नजर रखने को कहा गया है। प्रशासन की टीमें स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

