Central Samvadकाठमांडू, 6 सितंबर 2026
नेपाल में अचानक आई बाढ़ से प्रभावित जलविद्युत परियोजना की सुरंगों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए भारत और नेपाल का संयुक्त बचाव अभियान जारी है। चिलिमे सुरंग में बचाव दल भारी मलबा, पानी और कीचड़ हटाने में जुटे हैं।

नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य को आसान बनाने के लिए स्याफरूबेसी से सुरंग के प्रवेश द्वार तक पहुंच मार्ग बनाने का काम भी जारी है।26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास हिमस्खलन के कारण अचानक बाढ़ आई थी।
आपदा से उत्तरी और मध्य नेपाल में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। कई घरों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा है।इस बीच, विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,344 हो गई है। बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत और खोज अभियान चला रहे हैं।

