Central Samvad 8सितम्बर 2026
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में छात्रावास सुविधा उपलब्ध कराने की मांग वाली जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। कोर्ट ने याचिका को कल सुनवाई के लिए स्वत: सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं।

यह याचिका दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में पीजी इमारत ढहने की घटना के बाद दायर की गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है।मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय की पीठ ने कहा कि अंतरिम चरण में इस तरह के निर्देश जारी नहीं किए जा सकते। पीठ ने यह भी बताया कि इसी तरह के मामले से संबंधित एक अन्य जनहित याचिका पर कल सुनवाई हो चुकी है।

