Central Samvad रायपुर, 17 सितंबर 2026।
लोकभवन में भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

उन्होंने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार सत्यभामा दुबे सहित लोकभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

