Central Samvad 18Sep 2026
मुख्यमंत्री ने कहा कि खनिज, ऊर्जा, वन संपदा, मानव संसाधन और देश के मध्य में स्थित होने का लाभ छत्तीसगढ़ की प्रमुख ताकत हैं। स्थानीय संसाधनों के मूल्य संवर्धन, युवाओं के रोजगार और उद्यमिता को औद्योगिक विकास से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बस्तर में पर्यटन, होम-स्टे और जनजातीय संस्कृति से जुड़े निवेश की संभावनाओं का भी उन्होंने उल्लेख किया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि औद्योगिक मेला उद्यमियों को उत्पादों, तकनीक और नवाचारों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करेगा। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि नई औद्योगिक नीति के माध्यम से निवेश को बढ़ावा देने और उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को आसान बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर उद्यमियों से उनके उत्पादों, तकनीकों और नवाचारों की जानकारी ली। आयोजन में देशभर से आए उद्यमी, औद्योगिक प्रतिनिधि और लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

