Central Samvad रायपुर, 19 सितंबर 2026
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को 25 लाख रुपये तक उपचार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत लगभग 34 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जबकि करीब 40 हजार लोगों को बीमारी की पहचान के बाद उपचार से जोड़ा गया।स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में कैंसर मरीजों का व्यवस्थित डेटाबेस तैयार करने के लिए कैंसर को नोटिफाई करने का निर्णय लिया गया है।

सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण को मिशन मोड में आगे बढ़ाया जाएगा।उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 500 से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए हैं।

कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री ने कैंसर जागरूकता, स्क्रीनिंग और आधुनिक जांच एवं उपचार तकनीकों से संबंधित स्टॉलों का अवलोकन किया तथा सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन परियोजना का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर देश-विदेश से आए चिकित्सक, शोधकर्ता और स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

