Central Samvad रायपुर, 19 सितंबर 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कल रायपुर में आयोजित ‘इकॉन-2026’ इवेंट एंड एंटरटेनमेंट कॉन्क्लेव में कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में इवेंट मैनेजर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने देशभर से आए इवेंट मैनेजर्स का स्वागत करते हुए कहा कि इवेंट मैनेजमेंट आज एक बड़े उद्योग के रूप में उभर रहा है।उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की नई औद्योगिक नीति में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है और छत्तीसगढ़ मैरिज डेस्टिनेशन के रूप में भी तेजी से उभर रहा है।

उन्होंने प्रतिभागियों से राज्य के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर यहां की संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और संभावनाओं को समझने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव में अनुभव साझा करने और नए अवसरों पर मिलकर काम करने से इवेंट मैनेजमेंट, पर्यटन तथा आर्थिक विकास को बढ़ावा मिल सकता है।

उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

