Central Samvad | रायपुर | 20 सितंबर 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन को बधाई दी है।

राष्ट्रपति ने कहा कि वलारिवन के शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ा है। उन्होंने खिलाड़ी को भविष्य में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह एलावेनिल वलारिवन का आज का दूसरा पदक है, जिससे उनकी उपलब्धि और भी खास बन गई है।
उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर सोनम उत्तम मस्कर और विदर्सा के. विनोद को भी बधाई दी।प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों की सफलता को कड़ी मेहनत और टीम भावना का परिणाम बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां आने वाले समय में अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करेंगी। उन्होंने तीनों निशानेबाजों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

