Central Samvad रायपुर, 22 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के नागोया में आयोजित एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है।

उन्होंने इस जीत को भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार उपलब्धि बताया।प्रधानमंत्री ने कहा कि टीम के शानदार प्रदर्शन से भारत को एशियाई खेलों के इस संस्करण का पहला स्वर्ण पदक मिला है। उन्होंने टीम के आत्मविश्वास, कौशल और बेहतरीन टीमवर्क की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया है। यह जीत देशभर के युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी।

