Central Samvad | रायपुर | 23 मई 2026
रबस्तर के सुकमा जिले के दूरस्थ और पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में अब विकास की नई बयार दिख रही है। कलेक्टर अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर , मोटरसाइकिल से मैलासुर, दंतेषपुरम, गछनपल्ली और बुर्कलंका जैसे गांवों पहुंचे और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।

इस दौरान स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, सड़क, पुल-पुलिया, पेयजल और जल जीवन मिशन से जुड़े कार्यों की समीक्षा कर कई निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई। साथ ही ग्रामीणों की आजीविका बढ़ाने के लिए मछली पालन और तालाब निर्माण पर भी जोर दिया गया।

कलेक्टर ने कहा कि अंतिम छोर तक विकास पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है और बारिश से पहले सभी जरूरी निर्माण कार्य पूरे किए जाएंगे।


