Central Samvadरायपुर, 18 जुलाई 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के जालंधर से वर्चुअल माध्यम के जरिए अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देश के 20 राज्यों में पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। लगभग 1,570 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इन स्टेशनों का उद्देश्य यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने दो नई रेलगाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।प्रधानमंत्री ने कहा कि 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण भारतीय रेल में तेजी से हो रहे बदलाव का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि “विरासत भी, विकास भी” की भावना के अनुरूप विकसित इन स्टेशनों में स्थानीय संस्कृति, इतिहास और वास्तुकला की झलक दिखाई देती है, जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ क्षेत्रीय पहचान का भी अनुभव मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में 1,300 से अधिक रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है।

इनमें से कई स्टेशनों का कार्य पूरा हो चुका है और शेष पर तेजी से काम जारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आधुनिक रेलवे अवसंरचना विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

