Central Samvad रायपुर, 23 सितंबर 2026
आयुष मंत्रालय की ओर से देशभर में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जा गया। इस अवसर पर रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुर्वेद सेवा सम्मेलन, रक्तदान महाकुंभ और वृहद स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है। राज्य सरकार आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा को भी बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने बताया कि पहली बार एक हजार से अधिक महिलाओं ने रक्तदान की पहल की है।
महाराष्ट्र के नागपुर में ‘बेहतर कल के लिए आयुर्वेद’ थीम के साथ 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया गया। समारोह में देश और दुनिया के विभिन्न आयुर्वेद संस्थानों तथा इससे जुड़े लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आयुर्वेद को मजबूत करने, स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने के साथ अनुसंधान और नवाचार पर जोर दिया गया।

राजस्थान के जयपुर स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, कार्यशालाएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
वहीं गुजरात के जामनगर स्थित आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान ने एक महीने तक स्वास्थ्य, पोषण, अनुसंधान और जन-जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित कीं।
इन कार्यक्रमों में अब तक 2,577 लोग शामिल हुए।देशभर में आयुर्वेद दिवस के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, पोषण जागरूकता, औषधीय पौधों का रोपण, स्कूलों और आंगनवाड़ियों में कार्यक्रम तथा युवाओं के लिए रील प्रतियोगिता, युवा संसद, निबंध एवं ई-पोस्टर प्रतियोगिता, रन फॉर आयुर्वेद और मास्टर शेफ कुकिंग प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं।
इन आयोजनों के माध्यम से आयुर्वेद को स्वस्थ जीवनशैली और निवारक स्वास्थ्य देखभाल से जोड़ने के साथ जनभागीदारी, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

