Central Samvad रायपुर, 27 सितंबर 2026
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बस्तर जिले के डोंगाघाट क्षेत्र में बाढ़ का पानी घरों में घुसने से कई ग्रामीण और बच्चे फंस गए।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रविवार को भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

वायुसेना की टीम ने बाढ़ में फंसे 18 लोगों को सुरक्षित एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।रेस्क्यू अभियान की निगरानी बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने की। प्रशासन और सुरक्षा बलों की टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने और उन्हें सुरक्षित स्थानों एवं राहत शिविरों तक पहुंचाने का काम भी जारी है।

