Central Samvad रायपुर, 08 जून 2026
राजधानी रायपुर में पहली बार बॉलीवुड फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने फिल्म के निर्देशक एवं छत्तीसगढ़ निवासी श्री मनोज तपड़िया को बधाई और शुभकामनाएं दीं।श्री चौधरी ने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश की प्रतिभा, रचनात्मकता और फिल्म जगत में बढ़ती पहचान को भी दर्शाती है।वित्त मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कलाकार और फिल्म निर्माता राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘भारत भाग्य विधाता’ दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाएगी।उन्होंने कहा कि मनोज तपड़िया की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी। यह छत्तीसगढ़ की उभरती प्रतिभाओं और सृजनात्मक क्षमता का भी प्रमाण है।

