Central Samvad नई दिल्ली, 24 जून 2026
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बैंक फंड गबन मामले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।
उन पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी) और राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएमबी) के खातों से सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का आरोप है।

सीबीआई के अनुसार पंकज अग्रवाल स्कूल शिक्षा विभाग और कृषि विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत रहे हैं। जांच में पाया गया कि संबंधित विभागों के खाते हरियाणा वित्त विभाग के दिशा-निर्देशों के विपरीत खोले गए थे और बाद में उनमें निर्धारित सीमा से अधिक राशि स्थानांतरित की गई।
हरियाणा सरकार से मिले संकेतों के बाद सीबीआई ने मामले की जांच अपने हाथ में ली। गिरफ्तार आईएएस अधिकारी को अदालत में पेश किया जाएगा। एजेंसी मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।सीबीआई की इस कार्रवाई को सरकारी धन के दुरुपयोग के मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

