Central Samvadबिलासपुर, 6 अगस्त
छत्तीसगढ़ की दो उभरती हॉकी खिलाड़ी मधु सिदार और गीता यादव का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चीन के मोकी में आयोजित होने वाले जूनियर महिला हॉकी एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।दोनों खिलाड़ी बिलासपुर स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण ले रही हैं।

उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने वीडियो कॉल के माध्यम से दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और उनकी तैयारियों की जानकारी ली। खेल विभाग के अधिकारियों ने भी उनके चयन पर शुभकामनाएं दीं।जशपुर जिले के कांसाबेल की मधु सिदार और कबीरधाम जिले के बोड़ला की गीता यादव प्रदेश की आवासीय खेल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। मधु राष्ट्रीय और खेलो इंडिया प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं, जबकि गीता नीदरलैंड, बेल्जियम, अर्जेंटीना, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल कर चुकी हैं। एमएम

