Central Samvadरायपुर, 7 अगस्त
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर में आयोजित रजवार समाज की बैठक एवं सम्मान समारोह में शामिल होकर समाज की एकता, शिक्षा और युवाओं की भागीदारी को सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति बताया।उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उसकी एकजुटता, आपसी सहयोग और शिक्षित युवा पीढ़ी पर निर्भर करती है।

युवाओं को शिक्षा, रोजगार और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ वरिष्ठजनों के अनुभवों से सीख लेने की आवश्यकता है।मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और समाज से जुड़े जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक पहल की जाएगी। उन्होंने सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने का भी आह्वान किया।

बैठक में समाज के प्रतिनिधियों ने संगठन को मजबूत बनाने, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने, जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

